Health Care / स्वास्थ्य परिचर्या
Health Ailments and Treatment / स्वास्थ्य व्याधियाँ और उपचार
उच्च रक्त चाप, हृदय रोग की समस्याएं, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, गुर्दे का संक्रमण, कैंसर, क्षयरोग (टीबी) और आंखों की समस्याएं आदि कुछ रोग हैं, जो बहुधा वरिष्ठ नागरिकों को परेशान करते हैं। इन बीमारियों का उचित और कई लंबे समय तक इलाज करने की जरुरत पड़ती है। वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा के लिए एलोपैथिक से लेकर प्राकृतिक चिकित्सा तक कई तरह के उपचार किए जाते हैं।
इस भाग में, हम आपको वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याओं, उनके निवारण के सुझाव और चिकित्सा केंद्रों के बारे में सूचना प्रदान करेंगे। यदि आप वृद्ध हैं तो आपको ऐसी किसी बीमारी के शुरू होने को रोकने के लिए नियमित रूप से चिकित्सा जांच कराना जरूरी है। एक बार रोग लग जाने पर स्वस्थ होने में बहुत समय लग जाता है। इससे अनावश्यक रूप से खर्च और तनाव होता है। इसलिए कहा जाता है कि परहेज सबसे अच्छा उपचार है।
Related Links / संबंधित लिंक्स
Government hospitals in Kottayam, Kerala / कोट्टायम, केरल के सरकारी अस्पताल
Hospitals in Thiruvananthapuram, Kerala / तिरुवनंतपुरम, केरल के अस्पताल
Government hospitals in Maharashtra / महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल
Government hospitals in Bangalore, Karnataka / बैंगलोर, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल
Hospitals in Mangalore, Karnataka / मैंगलोर, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल
Hospitals in Mysore, Karnataka / मैसूर, कर्नाटक के अस्पताल
Government hospitals in Gujarat / गुजरात के सरकारी अस्पताल
=======================================================================================
Medical Insurance / मेडिकल बीमा
बीमा को वरिष्ठ नागरिकों की दीर्घावधिक बचतों का रूप माना जाता है। यह पैसा उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है और उन्हें इससे जरुरत के समय मदद मिलती है। चिकित्सा बीमा होने से वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा जांच के खर्च आपाती चिकित्सा खर्चों, और लंबे समय तक इलाज के खर्च का भुगतान कर सकता है। 31 मार्च, 2007 की स्थिति के अनुसार बीमा प्रीमियमों पर आय पर अधिनियम की धारा 80 (छ) के तहत, 15,000 रुपए तथा का आय कर लाभ प्राप्त होता है। कई प्राइवेट बीमा कंपनियों और चार सरकारी क्षेत्र सामान्य बीमा कंपनियों में चिकित्सा बीमा किया जाता है। ये कंपनियां इस प्रकार हैं:
Related Links / संबंधित लिंक्स
National Insurance Company / नेशनल इंश्योरेंस कंपनी
Oriental Insurance Company / ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी
New India Assurance Company / न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी
United India Insurance Company /यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी
=======================================================================================
Central Government Health Scheme / केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना
केंद्र सरकार के निकायों में कार्य कर चुके वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जरुरतों को केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना अथवा सीजीएचएस के जरिए पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाता है। पेंशनभोगियों की यह योजना सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की विधवाओं को चिकित्सा सहायता मुहैया कराती है। सीजीएचएस योजना दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों, सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों, संसद सचिवों और उनके परिवारों पर भी लागू होती है।
इसके अलावा, भूतपूर्व राज्यपाल और भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति, अधिकृत पत्रकार भी केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना में शामिल होने के पात्र हैं। प्रारंभ में, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना दिल्ली में शुरू की गई थी। कुछ वर्षों के बाद यह इलाहाबाद, अहमदाबाद, बैंगलोर, मुंबई, चेन्नै, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर और पटना जैसे नगरों में भी पहुंच गई।
List of Private Hospitals and Diagnostic Centres /निजी अस्पतालों और निदान केंद्रों की सूची
=======================================================================================
Special Programmes/Concessions / विशेष कार्यक्रम / रियायतें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए कला, संस्कृति, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम उपलब्ध हैं। इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी वुमेन्स एसोसिएशन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) वृद्ध व्यक्तियों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा और योगाभ्यास कार्यक्रमों की व्यवस्था करने के लिए विख्यात है। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) जैसे कि आर्ट इंडिया फाउण्डेशन (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंटिग के कार्यक्रमों और मिट्टी के बर्तनों को डिजाइन करने की कक्षाओं की व्यवस्था करने के कार्य में लगे हुए हैं। ये कार्यकलाप स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। इस तरह, वरिष्ठ नागरिक भी अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं।
उपचार कार्यक्रम चिकित्सा प्रक्रिया है जो किसी खास बीमारी का इलाज करने के लिए अपनाया जाता है। केंद्रीय और राज्य सरकार (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) तथा अन्य निगम पेंशनभोगियों को भी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करते हैं। इन चिकित्सा सुविधाओं की मदद से वरिष्ठ नागरिक एक स्वस्थ और बेहतर जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
Indian Federation of University Women’s Associations / इंडियन फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी वुमेन्स एसोसिएशन
Art India Foundation / आर्ट इंडिया फाउण्डेशन
Central and State Government / केन्द्र और राज्य सरकार
Travel Benefits / यात्रा लाभ
By Train / ट्रेन द्वारा
जहां तक रेलगाड़ी द्वारा यात्रा के लिए रियायत देने का संबंध है, भारतीय रेलवे सभी रेलगाड़ियों की सभी श्रेणियों के सवारी डिब्बों में यात्रा किराए में 30 प्रतिशत की एक समान छूट प्रदान करता है। इनमें शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस सहित सभी रेलगाड़ियों की स्लीपर श्रेणी, प्रथम श्रेणी, वातानुकूलित (एसी) चेयर और प्रथम श्रेणी एसी शामिल हैं। इस विशेष रियायत के लिए वरिष्ठ नागरिकों की न्यूनतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बुकिंग काउण्टर बनाए हैं जिससे उन्हें परेशानी न हो और लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहने पर उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो। यहां कतार काफी छोटी होती है और काफी आराम से टिकट बुक करा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रेल की ऑन लाइन आरक्षण प्रणाली के जरिए भी टिकट बुक कराने का विकल्प प्राप्त होता है। कुछ दिनों बाद टिकटों की डिलीवरी भी घर पर आ जाएगी।
Online Reservation System / ऑन लाइन आरक्षण प्रणाली
=======================================================================================
Travel Benefits By Air /हवाई यात्रा लाभ
आज हवाई यात्रा बहुत आम, आसान और पहले की तुलना में अधिक वहनीय हो गई है। इंडियन एयरलाइन्स द्वारा 65 वर्ष की आयु पा लेने वाले लोगों को सामान्य इकोनॉमी क्लास के हवाई टिकटों पर रियायत दी जाती है। अन्य एयरलाइन कंपनियां भी वरिष्ठ नागरिकों को इसी प्रकार की रियायत देती हैं। ये रियायतें बुजुर्ग लोगों को यात्रा करने की सुविधा देती है और यह सुविधा ठीक उसी तरह होती है जैसे वे अपनी सेवा के दौरान उपयोग करते थे।
टिकट बुक करने का कार्य एयर लाइन्स की वेबसाइट के जरिए किया जाता है। हवाई यात्रा के सहायक कर्मचारी यह जांच करते हैं कि पहली बार यात्रा करने वाले लोग बोर्डिंग की प्रक्रिया से परिचित हैं और उनकी उड़ान आरामदायक हो। व्हील चेयर पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को जहाज में पहले बैठने की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा दृष्टि की विकलांगता वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ पूरी यात्रा में कोई न कोई व्यक्ति साथ होता है ताकि उन्हें कोई समस्या न हो।
Air India / एयर इंडिया
=======================================================================================
Travel Benefits By Ship /जहाज द्वारा यात्रा लाभ
भारतीय नौवहन निगम लि. या एससीआई अंडमान और निकोबार प्रशासन और लक्षद्वीप प्रशासन से संबंधित जलयानों का प्रबंधन और परिचालन करता है। एससीआई का जहाज (लाइनर) और यात्री जहाज प्रभाग भी अंडमान और निकोबार क्षेत्र में भारतीय नौवहन निगम के स्वामित्व वाले दो यात्री जहाजों का परिचालन करता है।
पोर्ट ब्लेयर को चेन्नई, कोलकाता और विशाखापट्टनम से नियमित यात्री जहाज सेवाएं उपलब्ध हैं हर माह कोलकाता और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर और पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता और चेन्नई तीन चार जहाज चलते हैं। विशाखापट्टनम से हर माह एक ही जहाज चलता है। यात्रा में लगभग 50 से 60 घंटे का समय लगता है और पोर्ट ब्लेयर में जहाज सामान्यतया लगभग दो से लेकर चार दिन तक ठहरता है। लक्षद्वीप के लिए जहाज कोच्चि से चलते हैं। द्वीप निवासियों को यात्रा में छूट मिलती है।
Shipping Corporation of India Ltd / भारतीय नौवहन निगम लि.
=======================================================================================
Loan for Financing Trips /वित्तपोषण यात्रा के लिए ऋण
छुट्टी की आयोजना हमेशा एक अनुभव होता है। चाहे आप तीर्थयात्रा पर जाने, विदेश में किसी पर्यटक स्थल की यात्रा करने अथवा पोते-पोतियों के पास जाने विचार कर रहे हैं तो यात्रा के अनेकों विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन कई बार पर्याप्त धनराशि उपलब्ध न होने के कारण आप अपने यात्रा कार्यक्रमों को स्थगित कर देते हैं अथवा रद्द कर देते हैं। अब आपको ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज बैंक वरिष्ठ नागरिकों को उनके खास यात्रा संबंधी सपनों को साकार करने के लिए विशेष ऋण मुहैया कर रहे हैं। इन यात्रा संबंधी सभी खर्चों जैसे कि टिकटों की बुकिंग से लेकर होटल में ठहरने के खर्चों का भुगतान किया जा सकता है।
ऐसा ही एक ऋण बैंक ऑफ बड़ौदा का 'देश-विदेश यात्रा ऋण' है। 31 मार्च, 2007 की स्थिति के अनुसार इस के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उधार ली गई धनराशि को अधिक से अधिक 36 मासिक किश्तों में चुकानी होती है। प्राइवेट बैंकों सहित अन्य बैंक इसी तर्ज पर यात्रा ऋण मुहैया कराते हैं। यात्रा संबंधी खर्चों का बैंकों जैसे कि भारतीय स्टेट बैंक, के माध्यम से भुगतान करने के लिए आप नियमित वैयक्तिक ऋण भी ले सकते हैं।
Senior Citizen Travel Insurance / वरिष्ठ नागरिक यात्रा बीमा
Housing Facility / आवास सुविधा
Old Age Homes / वृद्धाश्रमों
वृद्धाश्रम उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए होते हैं जो अपने परिवारों के साथ नहीं रहते अथवा निराश्रित होते हैं। भारत में दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल आदि जैसे राज्यों में बहुत अच्छे वृद्धाश्रम बनाए गए हैं। इन वृद्धाश्रमों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे कि चलती-फिरती स्वास्थ्य देख-रेख प्रणालियां, एंब्युलेंस, नर्सें और संतुलित आहार की व्यवस्था।
भारत में एक हज़ार से भी अधिक वृद्धाश्रम हैं। इनमें से अधिकांश वृद्धाश्रमों में मुफ्त ठहरने की व्यवस्था है। कुछ आश्रम प्रदान की गई सेवा की किस्म और गुणवत्ता के आधार पर भुगतान के आधार पर चलाए जाते हैं। भोजन, आश्रय और चिकित्सा सुविधाओं के अलावा वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योगाभ्यास की कक्षाओं की भी व्यवस्था की जाती है। वृद्धाश्रमों में दूरभाष और संचार के अन्य माध्यम भी मुहैया कराए जाते हैं ताकि वहां रह रहे वृद्ध व्यक्ति अपने प्रियजनों से संपर्क बनाए रख सकें। कुछ वृद्धावस्था में दिन में देखभाल करने वाले (डे केयर सेंटर) भी हैं। इन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों की केवल दिन में देखभाल की जाती है।
Related Links / संबंधित लिंक्स
National Institute of Social Defence / राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान
Disability India / डिसेबिलिटी इंडिया
=======================================================================================
Recreational/Educational Centers /मनोरंजन / शिक्षा केंद्र
वरिष्ठ नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए मनोरंजन केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों में उन्हें अपना खाली समय रचनात्मक और रोचक कार्यों में बिताने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। अधिकांश मनोरंजन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए स्वस्थ रहने के (फिटनेस) क्लबों, पार्कों, योगाभ्यास कक्षाओं, आध्यात्मिक सत्रों, पिकनिक और खाद्य समारोहों (फूड फेस्टिवल) की व्यवस्था की जाती है।
वृद्धाश्रमों में वृद्ध लोगों के अनुकूल कई मनोरंजन सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाती है। इन कार्यकलापों में पेंटिग कक्षाएं, भिन्न-भिन्न मामलों में विचारों के आदान-प्रदान के लिए विचार-विमर्श सत्र, मिट्टी के बर्तन बनाने की कक्षाएं, संगीत पाठ और अन्य कार्यक्रम शामिल है। इसके अलावा, कुछ वृद्धाश्रमों में पुस्तकालय की सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं जहां बैठ कर वृद्ध व्यक्ति अपनी पसंद की किताबें और पत्रिकाओं का अध्ययन कर सकते हैं। इन मनोरंजन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं शिल्प कक्षाएं, क्विज शो और परिसर के अंदर खेले जाने वाले खेल (इंडोर गेम्स) आदि है। इन मनोरजंन केंद्रों का प्रयोजन वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में नई उमंग भरना है। साथ ही, इनसे उनके सामान्य स्वास्थ्य और मानसिक स्थिरता में सुधार होता है। 'वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजन केंद्र सामाजिक न्याय मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
Related Links / संबंधित लिंक्स
Recreational Centers in Delhi / मनोरंजन केंद्र, दिल्ली
Dignity Foundation / डिगनिटी फाउण्डेशन
Government / सरकार
Policies / Schemes /नीतियां / योजनाएं
कुछ वर्षों से सरकार ने वृद्ध व्यक्तियों के लिए कई योजनाएं और नीतियां शुरू की हैं। इन योजनाओं और नीतियों का प्रयोजन देश के वरिष्ठ नागरिकों की आरोग्यता, कल्याण और आत्म-निर्भरता को बढ़ावा देना है। ऐसे कुछ कार्यक्रमों का उल्लेख नीचे किया गया है।
केंद्र सरकार ने भारत में वरिष्ठ नागरिकों के आरोग्यता और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1999 में वृद्ध सदस्यों के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की है। इस नीति का उद्देश्य व्यक्तियों को स्वयं के लिए तथा उनके पति या पत्नी के बुढ़ापे के लिए व्यवस्था करने के लिए प्रोत्साहित करना इसमें परिवारों को अपने परिवार के वृद्ध सदस्यों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया जाता है। यह नीति स्वैच्छिक एवं गैर-सरकारी संगठनों को परिवार द्वारा की जा रही देखभाल की अनुपूर्ति करने और असुरक्षित वृद्ध व्यक्तियों की देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था करने में मदद करती है। इस नीति के तहत स्वास्थ्य देख-रेख, अनुसंधान जागरूकता लाने और वृद्ध व्यक्तियों की देख-रेख करने वालों के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों को पूरी तरह से आत्म-निर्भर नागरिक बनाना है।
Related Links / संबंधित लिंक्स
Ministry of Social Justice and Empowerment / सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
Ministry of Health and Family Welfare / स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
Deposit Schemes / जमाराशि योजनाएं
=======================================================================================
Pension Related Acts/Rules /पेंशन संबंधित अधिनियम / नियम
Defence Personnel
/ रक्षा कार्मिकों
Financial Assistance | Incentives / वित्तीय सहायता | प्रोत्साहन
Tax Benefits /कर लाभ
Financial Planning / वित्तीय योजना
Loans / ऋण
Retirement and Pension Benefits /सेवानिवृत्ति और पेंशन लाभ
Tax Exemption on Interest /ब्याज पर कर छूट
FAQs / पूछे जाने वाले प्रश्न
Medical Policies /चिकित्सा नीतियां
Savings Scheme /बचत योजना
Defence Personnel / रक्षा कार्मिकों
Self-Employment Schemes /स्वरोजगार योजनाएं
General / सामान्य